उप विकास आयुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भवन अंतर्गत कमरों का अवलोकन किया। साथ ही ईवीएम संग्रहित सील कमरे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों, छत, परिसर, सीसीटीवी कैमरा आदि की वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए विधि-व्यवस्था का भी अवलोकन किया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह मौजूद रही।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वेयर हाउस में लगे हुए सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की गई। उप विकास आयुक्त ने वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *