जमशेदपुर : गोविंदपुर हाउसिंग कॉलोनी मेन रोड में रहनेवाले टाटा मोटर्सकर्मी के साइबर ठगी का शिकार होने का मामला सामने आया है। ठगों ने उनके खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना को लेकर पीड़ित जब बिष्टुपूर साइबर थाने में गए तब वहां केस लेने से मना कर दिया गया और कहा कि 2 लाख से कम का है इसलिए मामला स्थानीय थाने का बनता है। टाटा मोटर्सकर्मी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग की थी। इस बीच उन्हें कुछ सामान रिप्लेस करना था। इसके लिए ही फोन किया था। इसके बाद उसे आधार कार्ड भेजने के लिए कहा गया था। भुक्तभोगी के अनुसार उन्होंने एक्सिस बैंक से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। उनके खाते से सोमवार को बातों ही बातों में 90 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी। इसके बाद उन्होंने अपने खाता और एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवाया।
ऑनलाइन ठगी, साइबर बदमाशों ने खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये
Leave a comment

