जिले में विशेष अभियान चलाकर 21 भारी वाहनों से वसूली गई 8 लाख रुपए से अधिक की राशि,तोपचांची, बलियापुर, महुदा सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया अभियान

Anupam Kumar
1 Min Read

धनबाद : उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने तोपचांची, बलियापुर, महुदा सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 21 भारी वाहनों से आठ लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली।

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों के लगभग 100 से अधिक वाहनों की टैक्स फेल, ओवरलोड, फिटनेस, ओवर साइज इत्यादि की जांच की गई।

जांच के क्रम में 14 ट्रक, 6 हाईवा तथा 1 ट्रेलर सहित 21 वाहनों से मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लगभग आठ लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली गई। अधिकतर वाहनों ने ऑनलाइन फाइन जमा कर दी है। वहीं ओवरलोड गाड़ियों को जब्त कर संबंधित थाना में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आगे भी इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

विशेष अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *