टिकट जांच अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा करते 79 यात्री पकड़ाए : वसूला गया जुर्माना

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : टिकट जांच अभियान के तहत सोमवार को धनबाद स्टेशन में 79 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। बता दें कि महोदय की उपस्थिति में धनबाद स्टेशन में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया था।

पकड़े गए 79 यात्रियों में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रीगण एवं बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण भी शामिल थे। इस दौरान यात्रियों से 20290 रूपए जुर्माना भी वसूला गया। वहीं अभी को कड़ी हिदायत भी दी।

गौरतलब है समय समय पर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज भी यह अभियान चलाया गया। इस दौरान धनबाद स्टेशन परिसर के साथ- साथ स्टेशन में उपस्थित गाड़ियों में भी चेकिंग की गई।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *