ब्राउन शुगर बेचने वाली महिला को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

Manju
By Manju
2 Min Read

 जमशेदपुर : नशे का कारोबार करने वाली एक महिला को सरायकेला पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। उसे आदित्‍यपुर मुस्लिम बस्ती अहमद गली से पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का कारोबार कर रही हैं। उसके बाद पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के द्वारा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, आदित्यपुर राजन कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा समय करीब 09 बजकर 10 मिनट पर मुस्लिम बस्ती अहमद गली में छापामारी किया गया। जहां पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में अहमद गली में मौजूद थी। पुलिस को देख कर वह महिला भागने लगी। लेकिन महिला पुलिस के द्वारा संदिग्ध महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। संदिग्ध महिला की विधिवत तलाशी छापामारी दल में शामिल महिला पुलिस के द्वारा लिया गया। महिला के पास से काले पोलिथिन में 230 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। संदिग्ध महिला ने पुछताछ के क्रम में अपना नाम नाजमुन निशा, उम्र करीब 38 वर्ष बताया है। महिला ने यह भी बताया कि मुर्शिदाबाद लालगोला का रहने वाला मोगला नामक व्यक्ति अपना आदमी भेजकर ब्राउन शुगर की सप्लाई करता है। जिसे महिला आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में बेचती है। छापेमारी के दौरान काले रंग के पॉलिथिन में 230 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका कुल वजन कागज सहित 19.320 ग्राम है, जब्त किया गया। छापामारी दल में राजन कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, आदित्यपुर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी सलोमिना एक्का, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश राम, सहायक अवर निरीक्षक उदय कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक पुष्पा तिर्की, टाईगर मोबाईल अशोक यादव, टाईगर मोबाईल अंगद पाण्डेय, टाइगर मोबाईल नितीश कुमार पाण्डेय, टाईगर मोबाईल रघबेन्दर कुमार सिंह, आरक्षी मोनिका गुड़िया, आरक्षी श्यामवती सरदार, आरक्षी शिव शंकर दास, चालक गृह रक्षक कृष्णा महतो शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *