मिरर मीडिया : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती पर धनबाद मंडल में तृतीय जनजातीय गौरव दिवस को मनाया गया।
इस अवसर पर आज धनबाद के अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार द्वारा मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर भगवान बिरसा मुंडा के तैल्यचित्र पर माल्यर्पण किया गया। मौके पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।