मिरर मीडिया : NCC की 74वें स्थापना दिवस पर शानिवार को एनसीसी कैडेट्स द्वारा रणधीर वर्मा चौक से लेकर गोल्फ ग्राउंड तक रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में एनसीसी महिला कैडेट्स एवं कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं। रैली के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता भी चलाया जा रहे थे।
वहीँ रैली का नेतृत्व कर रहे 5 झारखंड बटालियन के कर्नल रामानुज सिंह ने बताया कि आज पूरे देश में एनसीसी 74वी स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में छात्र –छात्राओं की रुचि बढ़ी है। 1947 में जब एनसीसी की स्थापना हुई तो इसमें करीब 20,000 छात्र छात्राएं जुड़े थे लेकिन आज करीब 13 लाख छात्र– छात्राएं जुड़े हुए। एनसीसी बच्चों को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने में अपना बड़ा योगदान दें रहा है।
वही एनसीसी की महिला कैडेट्स ने कहा कि एनसीसी के जरिए लड़कियां हर क्षेत्र में सक्षम बन रही। एनसीसी में लड़कियों को हर तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इसलिए इस संस्था से सभी लड़कियों को जुड़ना चाहिए।