आनंद मार्ग स्कूल में गुरु नानक देव की 554 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी, विद्यार्थियों ने जीवनी से ली प्रेरणा

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : चाकुलिया के नया बाजार आनंद मार्ग स्कूल में सोमवार को गुरु नानक देव की 554 वीं जयंती मनाई गयी। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील महतो, सुमन साव, नवीन महतो, प्रसेनजीत महतो, रामकृष्ण दास, शंभू नाथ महतो समेत अन्य ने गुरु नानक देव के चित्र पर पुष्प अर्पित करना नमन किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर सतीश चंद्र मुर्मू मलय महतो, हरप्रीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, सुशांत महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *