इजरायल की जीत तक जारी रहेगी हमारी कार्रवाई : पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

Anupam Kumar
1 Min Read

विदेश: इजरायल –हमास युद्ध के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल की जीत तक हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। हमारे पास न तो दूसरी भूमि नहीं है और न कोई रास्ता है। उन्होंने बंधकों के परिवारों की भी सराहना की।

मालूम हो कि इजरायली पीएम नेतन्याहू ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि हमास के खिलाफ हमारी लड़ना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमें समय चाहिए। हालांकि, आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जमकर आलोचना की।

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने बंधकों की ओर से हस्तक्षेप करने के लिए चीन के राष्ट्रपति और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संपर्क किया था। इससे पहले दिन में पीएमे बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है।

Advertisement

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाजा में शरणार्थी शिविर पर हुए हमले की निंदा की है । विश्व स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारियों ने सोमवार को गाजा के एक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने हमले में घायल हुए लोगों का हाल जाना।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *