दिल्ली : जरूरतमंद लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं उन्हें भी मुफ्त मिलेगा राशन

Amita kaushal
2 Min Read

मिरर मीडिया : दिल्ली सरकार ने दिल्ली में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर उन जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। ऐसे जरूरतमंद लोगों को आगे भी मुफ्त राशन मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मे निर्णय लिया गया कि राहत योजना आगे जारी रहेगा ।

बता दें कि, दिल्ली में रहने वाले लगभग 40लाख लोग ऐसे है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी दिल्ली सरकार के तरफ से मुफ्त राशन मिलता रहेगा। दिल्ली सरकार ने कोरोना के दौरान लॉकडाउन के चलने प्रभावित हुए प्रवासी श्रमिकों, असंगठित श्रमिकों, भवन निर्माण श्रमिकों, घरेलू नौकरों आदि, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया था।

राशन वितरण के दौरान सुरक्षा और कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए हर वितरण केंद्र पर चार सिविल डिफेंस कर्मचारी तैनात रहेंगे। गैर-पीडीएस लाभार्थियों को राशन चिन्हित स्थानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 100 स्थानों को चिन्हित किया है। सरकार को 40 लाख गैर- पीडीएस लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए करीब 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं और 4 हजार मीट्रिक टन चावल की जरूरत पड़ेगी। सरकार यह राशन भारतीय खाद्य निगम से खरीदेगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *