पोस्टर लगाकर हेमंत सरकार की वादा खिलाफी का प्रदर्शन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से शनिवार को भाजपा कार्यालय में हेमंत सरकार की वादा खिलाफी का पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने अपने चार वर्ष पूरे कर लिए हैं। पिछले 4 वर्षों में एक ओर राज्य की जनता ने जहां अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार और अक्षम शासन को देखा है। वहीं दूसरी ओर राज्य ने एक ऐसे विश्वासघाती मुख्यमंत्री को भी देखा है जिसने युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के हितों पर लगातार प्रहार कर सिर्फ सट्टा संरक्षित भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *