नारगा स्कूल मैदान में मत्स्य किसान मेले का आयोजन, समेकित कृषि प्रणाली मॉडल का लाइव प्रदर्शन

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा स्कूल मैदान में मंगलवार को टाटा स्टील फाउंडेशन और महिला डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से समेकित कृषि प्रणाली आधारित एक दिवसीय मत्स्य किसान मेले का आयोजन किया गया। टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी उत्पल घोष द्वारा मछली पालन, तालाब का निर्माण, प्रबंधन और सरकारी सहायता के प्रावधान विषय की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किसान मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को मछली पालन कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान किसानों द्वारा मछली पालन को लेकर पूछे गए प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर दिया गया। वहीं विभिन्न प्रकार की मछलियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जैविक खाद जैसे वर्मीकंपोस्ट (केचुआ खाद) जीवामृत, मछलियों के खाद्य (मास फीड, बेटबॉल फीड, फ्लोटिंग फीड) इत्यादि प्रदर्शित किए गए। समेकित कृषि प्रणाली के अंतर्गत वैल्यू एडेड प्रोडक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। समेकित कृषि प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के लाइबस्टॉक (पशुधन और उनके बाई प्रोडक्ट्स भी प्रदर्शित किए गए। साथ ही तालाब आधारित समेकित कृषि प्रणाली मॉडल का लाइव प्रदर्शन किया गया। मौके पर उत्पल घोष, रवि, संगीता राय, पूजा सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मण टुडू, रूपाली महतो, कुंती रानी महतो, सुलोचना धीवर, अमित महतो आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *