गालूडीह माता वैष्णो देवी धाम के द्वितीय स्थापना दिवस पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : गालूडीह के उलदा में स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर परिसर में शनिवार को माता वैष्णो देवी धाम महिला समिति की महिलाओं ने द्वितीय स्थापना दिवस को लेकर बैठक की। महिलाओं ने स्थापना दिवस पर होने वाली विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। महिलाओं ने बताया की स्थापना दिवस पर गालूडीह आंचलिक मैदान से मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकलेगी। जिसमें हजारों महिलाएं शामिल होंगी। इसके लिए गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार की जाएगी। मौके पर किरण देवी, माला गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सोमा ज्वारदा, पूनम गुप्ता आदि उपस्थित थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *