धर्मसास्था प्रीति महोत्सव में अनुष्ठान संपन्न, निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बिष्टुपुर धर्मसास्था मंदिर में चल रहे धर्मसास्था प्रीति महोत्सव के तहत आज का यज्ञानुष्ठान सुबह प्रतिदिन की भांति महा गणपति होमम के साथ आरंभ हुआ। इसके बाद बाहर से आए विद्वान वेद पंडितों ने कलश स्थापना पूर्वक सभी इष्ट देवों की पूजा अर्चना की। फिर भगवान धर्मसास्था, महागणपति और भगवान कार्तिक के लिए महान्यास पूर्वक एकादश रुद्रपूर्ण अभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारियों, मोहित शर्मा, आकाश शर्मा और प्रियांशु शर्मा ने महा आरती की। जिसके साथ ही आज के अनुष्ठान संपन्न हुए। पूजा अनुष्ठान के बाद मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने यज्ञानुष्ठान में उपस्थित हजारों श्रद्धालु भक्तों में प्रसाद वितरित किया। आज के यज्ञानुष्ठान में जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए। जिन्हें मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन ने सम्मानित भी किया। संध्या समय महा दीपाराधना आयोजित हुई। जिसके बाद भगवान महागणपति, भगवान कार्तिक और भगवान धर्म सास्था की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शोभा यात्रा बिष्टुपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *