मिरर मीडिया : राज्य में 16 जनवरी, 2021 से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। वहीँ अब छह करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि शनिवार को राज्य में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा अब 6 करोड़ के पार हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देशो में इस कार्य को पूरा किया गया, जो राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने बिहार को निर्बाध गति से टीका आपूर्ति करने के लिए भारत सरकार का आभार जताया। इसके लिए राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान का लगातार संचालन किया गया है। सभी व्यक्तियों को कोरोना टीका के दो डोज दिए जा रहे हैं।
इस कार्य को पूरा करने के लिए 15 हजार टीका केंद्र कार्यशील रहा एवं पचास हजार से अधिक स्वास्थ्य और टीका कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। इसे हासिल करने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य दिसंबर तक आठ करोड़ का आंकड़ा पार करना हैl उन्होंने कहा कि बिहार के लिए बड़ी चुनौतियां थीl लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने संकल्पित होकर वैक्सीन लगाने का कार्य सम्पूर्ण कियाl