रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी मना रहा 100 साल पूरे होने की खुशियां, माल्यार्पण व वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुआ शताब्दी समारोह

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी जमशेदपुर के स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 फरवरी 2024 को 3 दिनों तक शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

आज इस समारोह के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामकृष्ण देव, श्री शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद के चरण कमल में माल्यार्पण और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के महासचिव श्रीमत स्वामी सुविरानंद जी महाराज उपस्थित थे। प्रथम सत्र सुबह 9 से दिन के 12 बजे तक हुआ। जिसका विषय ‘दो दूरदर्शी व्यक्ति स्वामी विवेकानंद और जे एन टाटा के बीच आकस्मिक मुठभेड़’ रहा। जिसमें मुख्य वक्ता स्वामी निखिलेइवरानंद और स्वामी शांतात्मानंद रहे।

द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 तक हुआ। जिसका विषय ‘रामकृष्ण मिशन की 125 वर्ष की उपलब्धि और संभावनाएं’ रही। जिसमें मुख्यवक्ता स्वामी तत्वविदानंद, स्वामी कृष्णनाघानंद और स्वामी मुक्तिदानंद रहे। संध्या सत्र शाम 6:30 से सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में हुआ। जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में श्री संदीप चटर्जी संतूर वादन, श्री संतोष संत बांसुरी और पंडित साजन मिश्रा ने गायन प्रस्तुत किया। प्रथम सत्र आश्रम प्रांगण में और द्वितीय व तृतीय सत्र का कार्यक्रम रविंद्र कला मंदिर साकची में हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *