जमशेदपुर : आज साकची के कई पूजा पंडालों में कोरोना जांच की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर बढ़ते भीड़ व पूजा पंडाल में कोरोना जांच शिविर संचालन सह जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी क्षेत्रवार इंसिडेंट कमांडर को दिया गया है।

जिसके तहत जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के आदेश पर साकची क्षेत्र के विभिन्न पंडालों व बाजारों जमशेदपुर दुर्गा बाड़ी, उत्कल असोसिएशन, आमबगान दुर्गा पूजा पंडाल, बाराद्वारी दुर्गा पूजा पंडाल, काशीडीह प्यारा सिंह क्लब पूजा पंडाल, साकची बाजार, मनोकामना मंदिर परिसर में कोरोना जांच किया गया।