गर्मी शुरू होते ही गहराया जलसंकट, पानी को लेकर प्रदर्शन

Manju
By Manju
3 Min Read

जमशेदपुर : मानगो में गर्मी शुरू होते ही जलसंकट गहराने लगा है। समतानगर के लोग बीते 10 दिनों से पानी की समस्या से परेशान है। पेयजल विभाग में शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है। जैसे-जैसे गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है पानी सप्लाई की मात्रा और कम होती जा रही है। गुस्साए लोगों ने आज भाजपा नेता विकास सिंह के साथ प्रदर्शन किया। भाजपा नेता विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के खिलाफ जमकर महिलाओं के साथ नारे लगाए। विकास सिंह के साथ स्थानीय लोग जब पेयजल विभाग पहुंचे तो कार्यालय में अधिकारी तालाबंद कर भाग खड़े हुए। जिसके बाद विकास सिंह ने दूरभाष पर पेयजल स्वच्छता विभाग के संबंधित अधिकारियों को स्थिति सुधारने की बात कहते हुए कहा कि अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई, लोगों को सुचारू रूप से दैनिक कार्य करने की अगर पानी की आपूर्ति विभाग के द्वारा नहीं की गई तो पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय को बंद करने की चेतावनी दी है। इस प्रदर्शन में संदीप शर्मा, छोटू गोप, मनोज कुमार, लीला देवी, शांति प्रमाणिक, रीना देवी, सावित्री गोप, सुलेखा कुमारी, छोटू गोप, अजीत राय, मनोज शर्मा, सुधीर सिंह, भोला सिंह, राजिया देवी, पप्पू शर्मा, हीरा गोप, हरप्रीत सिंह, शाहिद बस्ती वासी प्रदर्शन में शामिल थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुश्किल से रात्रि 1 के बाद मात्र एक समय 10 मिनट पानी की सप्लाई होती है। डेढ़ से दो बाल्टी पानी भरने के लिए लोगों को रात भर जागना पड़ता है। इतनी कम मात्रा में पानी मिलने के कारण लोगों को मुश्किल से केवल पीने का ही पानी मिलता है। नदी नाले बगल में नहीं रहने के कारण लोगों का जीवन पानी के बिना अस्त-व्यस्त हो गया है। सप्ताह भर पूर्व स्थानीय लोग जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में स्थित कार्यालय में जाकर जलापूर्ति कम होने की शिकायत किया तो मौके में मौजूद पदाधिकारी ने बताया कि वाल्व खराब हो गया है। दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *