Content…
- बंगाल से आने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच
- नीले रंग की Hundai कार Jh10BZ5841 से पुलिस ने दस लाख रूपया नगद बरामद किया
- बरामद पैसों के लिए किया गया आयकर विभाग से संपर्क
Brief..
मैथन में चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक नीले रंग की Hundai कार Jh10BZ5841 से पुलिस ने दस लाख रूपया नगद बरामद किया।
Details….
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र धनबाद जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। लगातार एसएसपी के निर्देश पर विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाई जा रही है इसी क्रम में धनबाद से सटे राज्यों के बॉर्डर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए जांच के लिए पुलिस चेकपोस्ट बनाया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र मैथन में धनबाद पुलिस द्वारा इंटर स्टेट पुलिस चेकपोस्ट बनाया गया है।
बरामद पैसों के लिए किया गया आयकर विभाग से संपर्क
बता दें कि झारखंड, बंगाल बॉर्डर पर बंगाल से आने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज मैथन स्थित इंटर स्टेट पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक नीले रंग की Hundai कार Jh10BZ5841 से पुलिस ने दस लाख रूपया नगद बरामद किया है। ये पैसा किसका है और ले जाने वाला कौन है इसकी तफ्तीस की जा रही है। फिलहाल बरामद पैसों की जांच करते हुए आयकर विभाग से संपर्क किया गया है।
k k sagar… ✍️
ये भी पढ़े….
- कोयला तस्करी पर सीआईएसएफ का बड़ा प्रहार, बेरमो में 17.985 टन अवैध कोयला बरामद
- नाला में इंडिया गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, 7 अक्टूबर को पुतला दहन
- मनातू में OBC समाज का प्रदर्शन, जनगणना में जातिगत कॉलम की मांग पर आंदोलन की चेतावनी
- जमशेदपुर में हाईवे पर सख्ती: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, अवैध पार्किंग पर लगेगा भारी जुर्माना
- पदमा में गैरेज चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; 5 जैक और प्रेशर मशीन बरामद

