15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों के शपथ के साथ मोदी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार : झारखंड से अन्नपूर्णा देवी भी राज्यमंत्री पद की ली शपथ

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। मोदी कैबिनेट में आज कुल 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी कैबिनेट में 43 नए मंत्री बनाए गए हैं। वहीं कुल 12 मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। 43 मंत्रियो में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली जबकि 7 मंत्रियों को प्रमोशन मिला है। नए मंत्रिमंडल में 15 कैबिनेट, 8 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट में अब कुल मिलाकर 77 मंत्री हो गए हैं।

सबसे पहले महाराष्ट्र के नेता नारायण राणे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी को पीएम मोदी की टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। रामचंद्र प्रसाद सिंह ने ली शपथ, वीरेंद्र कुमार भी बने मोदी सरकार में मंत्री। पशुपति कुमार पारस ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।बीते साल कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

नए मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया

2. पशुपति कुमार पारस

3. भूपेंद्र यादव

4. अनुप्रिया पटेल

5. शोभा करंदलाजे

6. मीनाक्षी लेखी

7. अजय भट्ट

8. अनुराग ठाकुर

9. नारायण राणे

10. सर्बानंद सोनोवाल

11. डॉ विरेंद्र कुमार

12. रामचंद्र प्रसाद सिंह

13. अश्विन वैश्नव

14. किरेन रिजिजू

15. राज कुमार सिंह

16. हरदीप सिंह पुरी

17. मनसुख मंडाविया

18. भूपेंद्र यादव

19. पुरुषोत्तम रूपाला

20. जी किशन रेड्डी

21. पंकज चौधरी

22. सत्यपाल सिंह बघेल

23. राजीव चंद्रशेखर

24. भानुप्रताप सिंह वर्मा

25. दर्शना विक्रम जरदोश

26. अन्नपूर्णा देवी

27. ए नारायण स्वामी

28. कौशल किशोर

29. बीएल वर्मा

30. अजय कुमार

31. देवसिंह चौहान

32. भगवंत खूबा

33. कपिल पाटिल

34. प्रतिमा भौमिक

35. सुभाष सरकार

36. भगवत कराड

37. भारती प्रवीण पवार

38. विश्वेश्वर टुडू

39. शांतनु ठाकुर

40. मुंजापारा महेंद्र भाई

41. जॉन बारला

42. डॉ एल मुरुगन

43. निसिथ प्रामाणिक

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *