[su_button target=”blank” style=”glass” background=”#ef422d” color=”#ffffff” size=”7″ text_shadow=”4px 4px 4px #000000″]मिरर मीडिया[/su_button] : जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है जहां भारतीय सेना ने राजौरी जंगलों में चल रही आतंकियों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े छह आतंकवादियों को मार गिराया है।
गौरतलब है कि राजौरी के जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के नौ सेनिकों को खोने के बाद, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने 16 अक्टूबर को क्षेत्र का दौरा किया और चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों को संभालने वाले स्थानीय कमांडरों के साथ चर्चा की।

