[su_button target=”blank” style=”glass” background=”#ef422d” color=”#ffffff” size=”7″ text_shadow=”4px 4px 4px #000000″]मिरर मीडिया[/su_button] : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार घटते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,058 नए मामले सामने आए हैं वहीँ इससे होने वाले मौत की संख्या 164। आपको बता दें कि फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस 1,83,118 है। जबकि इस दौरान 164 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,52,454 पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश भर में 19,470 लोगों ने कोरोना को मात दी, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,34,58,801 हो गई है।

