हिरासत में राजनेता : क्या पत्नियां संभालेंगी सियासी कमान? – loksabha Election 2024

KK Sagar
5 Min Read
कल्पना सोरेन : सुनीता केजरीवाल : श्रीकला रेड्डी

इस Lok sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या पति के जेल जाने के बाद पत्नियां संभालेंगी सियासी कमान? आपको बता दें कि तीन ऐसे बड़े राजनेता हैं जिनके जेल जाने के बाद उनकी पत्नियां सियासी विरासत से मिली कमान सँभालने की चर्चा हैं और अब वो सियासी मैदान में काफ़ी एक्टिव भी दिख रही है।

तीनों नेता अलग अलग मामलों में जेल में है बंद-Lok sabha Election 2024

बता से कि इनमें से दो नेता मुख्यमंत्री स्तर के हैं और पार्टी की कमान भी उनके पास ही है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी। इनमें से तीनों नेता अलग अलग मामलों में जेल में बंद है। माना जा रहा है कि अपने पति की सियासी विरासत को बचाने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी में है।

कल्पना सोरेन : सुनीता केजरीवाल : श्रीकला रेड्डी
कल्पना सोरेन : सुनीता केजरीवाल : श्रीकला रेड्डी – loksabha election 2024 में सक्रिय

Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024

बता दें कि राजनीति में कुछ भी संभव है और बात अगर सियासत की रहें तो देश में ऐसे कई उदाहरण है जहाँ बड़े नेताओं के जेल जाने के बाद उनकी पत्नियों ने सियासी विरासत को आगे बढ़ाया है। वहीं अब Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है जहाँ जेल में बंद ये तीनों ही नेता सत्तादल बीजेपी के विरोधी हैं।

Lok sabha Election 2024 से पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन है एक्टिव

बात करें झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की तो जमीन घोटाले के आरोप में ED उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है और न्यायिक हिरासत में रांची जेल में बंद है। वहीं फिलहाल झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुखिया बन कर सत्ता संभाले हुए है जबकि पूरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन अब राजनीति में सक्रिय देखी जा रही हैं। चर्चा है कि कल्पना सोरेन झारखंड के गांडेय सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं।

Lok sabha Election 2024 में सपा और बीएसपी के टिकट से चुनाव लड़ सकती है धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी

वहीं उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी अपहरण के एक मामले में दोषी पाए गए और उन्हें 7 साल की सजा मिली है। जिसके बाद उनका सियासी सफऱ रुक गया है। वहीं अब चर्चा है कि जौनपुर से अब उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी के चुनाव लड़ेगी। वर्तमान में श्रीकला अभी जौनपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी हैं। खबर है कि सपा और बीएसपी से टिकट नहीं मिलने पर श्रीकला रेड्डी निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।

Lok sabha Election 2024 में अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी संभाल सकती है पार्टी की कमान

इधर Delhi के CM अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किये जाने के बाद कोर्ट ने 6 दिनों के लिए कस्टडी में भेज दिया गया। अब अगर अरविन्द केजरीवाल ज्यादा दिनों तक अंदर रहते हैं तो उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पार्टी की कमान संभाल सकती है और आगामी लोकसभा चुनाव में कैंपेन कर सकती है।

अपने मोबाइल पर और भी खबरें पाने के लिए क्लिक करें [su_button url=”https://chat.whatsapp.com/Gw0IQy6bnUK4Z8FhhsJ3tI” target=”blank” style=”glass” background=”#2fef2d” color=”#ffffff” size=”6″ icon=”http://mirrormedia.co.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240324_114953.jpg” text_shadow=”4px 4px 4px #000000″]WhatsApp group channel[/su_button]

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *