HomeगिरिडीहJharkhand के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्पना सोरेन का सियासी...

Jharkhand के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्पना सोरेन का सियासी सफर शुरू, भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा- करारा जवाब मिलेगा

डिजिटल डेस्क । गिरिडीह: Jharkhand के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू ने सोमवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51वें स्‍थापना दिवस समारोह से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। महज एक घंटे के कार्यक्रम में मैदान में मौजूद हजारों की भीड़ से अपना रिश्ता जोड़ लिया।

कल्पना के आंसू छलके:

मंच से बोलते हुए कभी कल्पना के आंसू छलके तो कभी संथाली भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए वह खूब गरजीं। केंद्र की भाजपा सरकार को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि करारा जवाब मिलेगा… हेमंत सोरेन के साथ की गई साजिश का जवाब जनता आनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देगी।

आक्रोश दिवस के रूप में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में कल्पना लोगों को संबोधित कर रही थीं और लोग जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगा रहे थे।आप सभी को हेमंत और कल्पना का जोहार: मंच पर आने के बाद जोहार कहकर कल्पना ने अपने भाषण की शुरुआत की। आप सभी को हेमंत और कल्पना का जोहार कहते हुए कल्पना मुर्मू की आवाज भरभरा गई।

उन्होंने अपने आंसू पोंछे। कल्पना कभी खुद भावुक होतीं तो कभी समर्थकों में जोश भर रही थीं। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि मैं अपने आंसू रोक लूंगी, लेकिन आपका स्नेह देखकर मैं अपनी भावनाओं को काबू में रख नहीं पाई। उन्होंने कहा कि रविवार को जब जेल में मैं हेमंत सोरेन से मिली थी तो कंधे पर हाथ रख उन्होंने भी यही कहा था कि घबराना मत। उन्होंने कहा- जेल में हूं, पर जिंदा तो हूं…

इस दौरान लोगों में उत्साह भरते हुए कहा कि हेमंत सिर्फ जेल में ही नहीं, बल्कि आपके दिल में भी हैं। लोगों से सवाल किया कि हेमंत सोरेन का अपराध क्या है? क्या Jharkhand का हक मांगना अपराध है या पिछड़ों के लिए आरक्षण मांगना अपराध है? उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को षड्यंत्र रचकर जेल में डालना हर एक झारखंडियों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ है। आज हर एक झारखंडी का स्वाभिमान जेल में है।

Jharkhand
#कल्पना ने उठाया झंडा
विडीओ

Jharkhand: चम्पाई ने उठाया 1932 के खतियान का मुद्दा:

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने 1932 के खतियान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिसके पास 32 का खतियान है, वही स्थानीय है। उन्होंने कहा कि हमने लड़कर जमीन बचाई, और अब अस्तित्व बचाना है। आनेवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपनी ताकत दिखा दीजिए। इस दौर चम्पाई ने कहा कि आज इस समारोह में एक कमी है… शिबू सोरेन यहां नहीं हैं… हेमंत सोरेन यहां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब कोई मजबूत हुआ है, तब-तब उसे जेल जाना पड़ा है। हेमंत सोरेन के साथ भी यही हुआ।

Jharkhand में गठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही इसे गिराने की भाजपा ने साजिश रची। हेमंत बाबू ने किसी को एक दिन भूखा नहीं रहने दिया, लेकिन यह भाजपा स्वीकार नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने षड्यंत्र रचकर हेमंत सोरेन को जेल तो भेज दिया, लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं ढूंढ सकी। चम्पाई ने कहा कि एक व्यक्ति के जेल जाने से झामुमो नहीं टूटेगा। हेमंत बाबू गुरुजी के पुत्र हैं। उन्होंने बचपन से संघर्ष देखा है।

गिरिडीह की धरती से संघर्ष का सफर शुरू हुआ है। केंद्र की यह भाजपा सरकार एक दिन Jharkhand के लोगों को बीच चौराहे पर खड़ा कर देगी, लेकिन हमें अब भाजपा के लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं देनी है। Jharkhand की खनिज संपदा पर भाजपा की नजर है। लोगों से अपील की कि लोकसभा चुनाव की सभी 14 सीटें हमें दें। उन्होंने कहा कि गुरुजी आज अस्वस्थ हैं, वरना इसी मैदान में हमने उनकी बात सुनी है। चाहें युवा सम्राट हेमंत सोरेन जेल में रहें या गुरुजी बीमार, विरोधियों को हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। चम्पाई ने भी संथाली भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए अपनी बात समाप्त की।

मंच पर ये रहे मौजूद

पारंपरिक अंदाज में हरवे-हथियार के साथ पहुंचे थे लोग:

झंडा मैदान में आयोजित समारोह में पारंपरिक हरवे-हथियार और झामुमो के झंडे के साथ हजारों लोग पहुंचे थे। मैदान में जुटी भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी थे। कोई ढोल-नगाड़ा और मांदर लेकर आया था तो कोई डुगडुगी। अपने नेताओं के आह्वान पर ये डुगडुगी बजाकर उनका अभिवादन करते हुए लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे।


मंच पर ये रहे मौजूद:

झंडा मैदान में आयोजित समारोह में बीच में चम्पाई सोरेन बैठे थे तो उनकी बाईं ओर एक ही साेफे पर कल्पना के साथ मंत्री बेबी देवी और राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी बैठी थीं। थोड़ी देर तक गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो भी यहां मौजूद रहे, लेकिन फिर अचानक वह पीछे चले गए। इनके बगल में ही गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद थे, जबकि मुख्यमंत्री की दाईं ओर एक सोफे पर टुंडी विधायक मथुरा महतो व मंत्री हफीजुल हसन अंसारी व दूसरे सोफे पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular