Jamshedpur: सुरक्षित तिजोरी ने बचाई लाखों की संपत्ति, दुकान की छत काटकर घुसे चोर

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: मानगो के टैंक रोड स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में हुई चोरी की एक दुस्साहसी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोरों ने दुकान की छत का टीन शेड काटकर अंदर प्रवेश किया। हालांकि दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार की सूझबूझ और तिजोरी की मजबूती ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

तिजोरी ने दिया गच्चा
​दुकानदार के अनुसार चोरों ने दुकान के भीतर काफी तोड़-फोड़ की और अलमारियों को खंगाल डाला। शातिर चोर दुकान से लगभग 4 किलो चांदी के जेवर और 8,000 रुपये नकद लेकर भागने में सफल रहे। हालांकि उन्होंने मुख्य तिजोरी को तोड़ने की भी पूरी कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। इसी वजह से तिजोरी में रखा लाखों का सोना चोरी होने से बाल-बाल बच गया।

पुलिस की जांच और व्यापारियों में रोष
​घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में काफी आक्रोश और डर का माहौल है। व्यापारिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।

Advertisement
Share This Article