‘खान सर ने रोशन आनंद के भाई की हत्‍या करवाई’, प्रिंस की मौत पर तेज प्रताप का गंभीर आरोप

Neelam
By Neelam
3 Min Read

खान सर और रौशन आनंद विवाद में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब रविवार को रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत हो गई। नेपाल की एक होटल में उनकी संदिग्ध लाश मिली। इधर, इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। तेज प्रताप यादव ने प्रिंस यादव की मौत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खान सर उर्फ फैजल खान पर हत्या करवाने का आरोप लगाया।

प्रिंस की मौत के साजिशकर्ता खान सर-तेज प्रताप

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव ने प्रिंस की मौत का साजिशकर्ता फैजल खान उर्फ खान सर को बता दिया है। तेज प्रताप ने कहा, “हम तो यह कहेंगे कि यह बहुत दुखद घटना है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी। अगर इसमें किसी पर इल्जाम लगाएंगे तो हम खान सर पर लगाएंगे, क्योंकि इन्होंने ही हत्या कराने का काम किया है।”

तेज प्रताप बोले- खान सर को जेल जाना चाहिए

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “जो आदमी अपने ही आदमी को बोलकर खुद पर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता है? हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है और उन्हें जेल जाना चाहिए। साथ ही साथ प्रिंस आनंद और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”

सरकार और पुलिस की भूमिका संदेहास्पद-तेजस्वी

वहीं, तेज प्रताप के छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले में पुलिस प्रशासन को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की हुई संदिग्ध मौत या हत्या की सभी पहलुओं से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट यथाशीघ्र उपलब्ध होनी चाहिए ताकि मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सके और पुलिस आपराधिक जांच को ससमय आगे बढ़ा सके।” नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “कोचिंग जगत में हुए हालिया विवाद संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र के लिए कतई उचित नहीं है। इस पूरे प्रकरण में बिहार सरकार और पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है।”

प्रिंस की नेपाल में मौत  

पटना में ज्ञान ब‍िंदु कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में मौत हो गई थी। नेपाल पुल‍िस मौत के कारण का पता लगा रही है। खान सर की कोच‍िंग पर हुए हमले के मामले में प्रिंस यादव पर केस दर्ज था। वह नेपाल में अपने साथियों के साथ एक होटल में ठहरा हुआ था।

Share This Article