Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए स्वीप एक्टिविटी के तहत Dhanbad के कोलफील्ड गुजराती समाज ने आज कतरास रोड स्थित धनबाद मोटर डीलर एसोसिएशन के सभागार में मतदाता प्रतिज्ञा ली।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष यमेश त्रिवेदी ने सभी को निर्भीक होकर, लोकतंत्र में पूरी आस्था और लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए, बिना किसी प्रलोभन तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रतिज्ञा दिलाई।
वहीं सोना रावल ने सभी के मोबाइल फोन में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कराया और लोगों को बताया कि एप से वे अपने मतदान केंद्र का नाम और नंबर, मतदाता सूची में क्रमांक सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है या छूट गया है तो वे फॉर्म 6 भर कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदान के दिन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य 12 पहचान पत्र से भी वोटिंग कर सकते हैं।
इस अवसर पर यमेश त्रिवेदी, किरिट चौहान, किशोर परमार, महेश बजानिया, पेरश ठक्कर, महेंद्र संघवी, भरत दोशी, सोना रावल, निशा अंबानी, सोनल अंबानी, प्रिया ओझा, मनीषा ओझा, महेंद्र संघवी, पीयूष वेगड़, नितिन ठक्कर, जयेश मेहता, जयेश चावड़ा, नितिन पटेल, किरण चावड़ा, दीपक रमानी, भुजंगी पंड्या, योगेश जोशी, पंकज मपारा, नीरज ओझा, विपेन्द्र ठक्कर, राजू कनानी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़े….
- समय रहते करा लें रजिस्ट्रेशन! जमशेदपुर महिला यूनिवर्सिटी ने UG Sem-3 के लिए बिना विलंब और लेट फाइन की तारीखें की घोषित
- खाड़ी में सुलगती आग: सउदी के दम्माम एयरपोर्ट पर भीषण ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की दर्दनाक मौत, अमेरिका ने जारी किया हाई-अलर्ट
- जयकारों और नम आंखों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई, कोनार घाट पर विसर्जन
- शांखा नदी पर मंडराया अस्तित्व का संकट: बालू माफियाओं की खुली लूट, विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
- 60 करोड़ की हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त, दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

