Table of Contents
Dhanbad का चर्चित इलाका वासेपुर में दो बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। बता दें कि गुरुवार कि संध्या वासेपुर ओवर ब्रिज पर मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गईं। मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर होने से चालक शहजाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक पांडरपाला का रहने वाला है। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल शख्स को अनान फानन में इलाज के लिए असर्फी अस्पताल ले जाया गया।

Dhanbad – शहजाद की हालत नाजुक : डॉक्टरों ने रिम्स किया रेफर
Dhanbad घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि शहजाद अंसारी पांडरपाला से आरा मोड़ की तरफ जा रहा था और इसी दौरान विपरीत दिशा वासेपुर की तरफ से तेज गति से आता हुआ एक स्कूटी रेलवे ओवर ब्रिज पर शहजाद से टकरा गया। इस दौरान शहजाद अंसारी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं फिलहाल शहजाद की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है।

दोनों बाइक थाने में जब्त
इधर दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले गई और आगे की कार्रवाई की मे जुट गई है।
ये खबरें भी पढ़े –
- शादी की खुशियां मातम में बदली: कोडरमा में बेकाबू डीजे वाहन ने मासूम को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर
- टाटानगर लोको पायलट हत्याकांड: 20 कट्ठा जमीन और ‘सुपारी किलिंग’, क्या भू-माफिया ने बिछाया था मौत का जाल?
- चीन के साथ संबंधों में आई गरमाहट! 82 माह बाद भारत दौरे पर आ सकते हैं राष्ट्रपति जिनपिंग
- तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर से पूछा राजनीतिक भविष्य, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत
- सिक्किम में पीएम मोदी ने “युवा दोस्तों” संग खेला फुटबॉल, चुनावी सरगर्मियों के बीच दिखा अलग ही रंग

