विवाहिता ने मायका में फांसी लगाकर किया सुसाइड

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : उलीडीह डिमना बस्ती की पूर्णिमा गोराई (26) ने अपने मायका में फांसी लगाकर शनिवार को आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे लेकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक जिस समय घटना घटी पूर्णिमा अकेली ही घर पर थी। मायका वाले घर के बाहर थे। जब परिवार वाले घर पहुंचे तो काफी आवाज़ देने पर भी पूर्णिमा ने दरवाज़ा नहीं खोला। जिसके बाद दरवाजा को तोड़ा गया। परिवार वाले जब घर के अंदर पहुंचे तो पूर्णिमा को देख रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले ही रांची में शादी हुई थी। लोग आशंका जता रहे है कि पूर्णिमा ने ससुराल में कुछ विवाद की वजह से आत्महत्या की है।

Share This Article