Dhanbad -सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया माईक्रो ऑब्जर्वरों का प्रथम रेंडमाइजेशन

KK Sagar
1 Min Read

Dhanbad में आगामी 25 मई को लोकसभा चुनाव होने वाला है जिसकी तैयारियां अपने चरम पर है। इसी के मद्देनज़र 18 मई शनिवार को एनआईसी कक्ष में माईक्रो ऑब्जर्वरों का प्रथम रेंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक के. थवसीलन, व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा की मौजूदगी में किया गया।

विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किए जाने वाले माईक्रो ऑब्जर्वरों का रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोग के द्वारा अधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।

मौके पर डीडीसी सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, डीएलएओ राम नारायण खलखो, डीआईओ सुनीता तुलस्यान समेत अन्य मौजूद रहें।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....