जेम्को : मैदान घेराव करने पहुंची जेबीवीएनएल की टीम, करना पड़ा लोगों के विरोध का सामना, बेरंग लौटी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जेम्को मैदान की घेराबंदी करने पहुंची जेबीवीएनएल की टीम को गुरुवार को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मैदान की घेराबंदी से नाराज़ लोग मैदान पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करवा दिया। लोगों का कहना है कि यह ऐतिहासिक मैदान है। यहां पर बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है। यहां के लोगों के लिए एक मात्र मैदान है जिसका उपयोग वे सामाजिक कार्यो के लिए करते है। आज उसी मैदान को घेरने की योजना बनाकर जेवीवीएनएल की टीम पहुंची थी। अभी पोल लगाने का काम शुरू ही किया गया था कि बस्ती के लोगों, गुरुद्वारा कमेटी और आप पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध कर दिया। नतीजा यह हुआ की टीम को बेरंग लौटना पड़ा। जेम्को बस्ती, मिश्रा बागान, झगड़ू बागान, लक्ष्मीनगर, प्रेम नगर, मछुआ बस्ती, महानंद बस्ती और मनीफीट बस्ती के लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध में गुरुद्वारा कमेटी के लोग भी शामिल थे। इधर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि बड़ी आबादी के लिए सिर्फ एक ही खेल मैदान है। जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जोरावर सिंह ने कहा कि खेल मैदान को घेरना पूरी तरह से गलत है। मैदान जब तक नहीं मिल जाएगा तब तक इसका विरोध जारी रहेगा। मौके पर बलविंदर सिंह, अमन सिंह, जगराज सिंह, सुमित, जगदीश सिंह, सुमित कुमार, राजकुमार, पिंटू कुमार आदि मौजूद थे।

Share This Article