Table of Contents
विधायक सरयू राय और बाघमारा विधायक सह Dhanbad भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के बीच आरोप प्रत्यारोप के बाद मामला लिखित रूप में शिकायत तक जा पहुंची है। बता दें कि सरयू राय लगातार ढुलू महतो पर हमलावर रहें हैं टिकट मिलने से लेकर अबतक वो ढुलू महतो पर कई आरोप लगा चुके हैं जबकि खुले मंच से भी उनकी छवि को लेकर कई बात रख चुके हैं।
25 अप्रैल को सरयू राय ने झारखंड के राज्यपाल को पत्र लिख की शिकायत
वहीं सरयू राय ने झारखंड के राज्यपाल को पत्र के माध्यम से ढुलू के ख़िलाफ 25 अप्रैल को शिकायत की थी जिसमें उन्होंने बाघमारा विधायक ढुलू महतो पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्हें यह ज्ञात हुआ कि उक्त क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ढुलू महतो द्वारा वहाँ के लोगों पर दबंगई एवं अत्याचार कर परेशान किया जा रहा है।
जमीनों पर जबरदस्ती कब्ज़ा करने का सरयू ने ढुलू पर लगाया आरोप
पत्र में राज्यपाल को बताया कि ढुलू महतो महतो द्वारा जबरन वहाँ के लोगों की निजी जमीन, रैयती एवं सरकारी ज़मीनों पर भी कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद भी सरकार एवं पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
संयुक्त सचिव अर्चना मेहता ने Dhanbad उपायुक्त को मामले में यथाशीघ्र जांच कर कार्रवाई के दिये निर्देश
इसी पत्र के आलोक में झारखण्ड के राज्यपाल सचिवालय से संयुक्त सचिव अर्चना मेहता द्वारा Dhanbad के उपायुक्त के नाम पत्र निर्गत करते हुए अनुरोध किया गया है कि मामले की सम्पूर्ण जाँच करते हुए यथाशीघ्र विधिसम्मत कार्रवाई करने की कृपा की जाय।
Also Read…
- मनातू में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, शहीद स्मारक पर वीर सपूतों को किया नमन
- बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव
- रांची अस्पताल में देवेंद्र नाथ महतो और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, तिरंगा यात्रा में जाने से रोका
- रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
- धनबाद स्टेशन पर 29.8 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाकर बेचने की थी तैयारी

