Dhanbad: जमशेदपुर में ABVP का प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न, अंशु तिवारी बने जिला संयोजक

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क, मिरर मीडिया : Dhanbad अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड प्रांत का प्रांतीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक टाटा नगरी प्रगति शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर, जमशेदपुर में संपन्न हुआ। इस आयोजन के दौरान अंशु तिवारी को जिला संयोजक, नीरज निखिल को विश्वविद्यालय संयोजक, नवीन महतो को विभाग संयोजक और डॉ. संजय सिंह को अभाविप के नए जिला प्रमुख के रूप में चुना गया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य नए और पुराने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना था, जिसमें छात्रों को कॉलेज कैंपस में समस्याओं का समाधान करने और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने की विधि सिखाई गई।

अभाविप का यह प्रयास छात्रों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित करने में सहायक सिद्ध हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं को पुनः बधाई दी गई और उन्हें देश हित एवं छात्र हित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

(रिपोर्ट: धनबाद संवाददाता)

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views