जामताड़ा साइबर गैंग का जमा होता था पैसा देशभर के 300 अलग बैंक खाते में : 5 हजार प्रतिमाह भाड़े का रामप्रवेश का हर अकॉउंट : दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uday Kumar Pandey
3 Min Read

मिरर मीडिया : साइबर क्राइम का मामला आए तो कहीं ना कहीं झारखंड के जामताड़ा तक भी इसके तार जुड़ते देखें गए हैं। Cybeर Crime का नेक्सस इतना बड़ा है कि देशभर के कई राज्यों के लोग इसके शिकार आए दिन होते रहें है। इसी क्रम में आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने साइबर फ्रॉड में बड़ी कामयाबी पाते हुए ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसका इस साइबर फ़्रॉड में बड़ी भागीदारी रहती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के हरदोई निवासी रामप्रवेश नामक 24 वर्षीय शख्स को साइबर फ़्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों कि माने तो आरोपित शख्स रामप्रवेश का जामताड़ा के साइबर अपराधियों से साँठ-गाँठ थी।

देशभर में 300 बैंक खाते और प्रत्येक का 5000 मासिक किराया

खबर के अनुसार रामप्रवेश ने देश भर में अलग-अलग जगहों पर 300 बैंक खाते खोल रखे थे। वहीं जामताड़ा के साइबर ठग इन खातों को साइबर ठगी के लिए उपयोग में लाते थे।  रामप्रवेश अपने खातों को गैरकानूनी रूप से जामताड़ा के साइबर बदमाशों को 5000 मासिक किराए पर देकर कमाई करता था। जबकि जामताड़ा के अपराधी इन अकाउंट का इस्तेमाल साइबर ठगी के शिकार लोगों के पैसे लेने करने के लिए करते थे।

महिला के शिकायत पर मामला आया सामने

आपको बता दें कि यह मामला एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रकाश में आया था। विगत दिन पहले एक महिला के साथ 98,000 रुपए की ठगी हुई थी, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था, ”फोनपे ऐप पर उसका एक पेमेंट प्रोसेस नहीं हो रहा था। ऐसे में उसने Google पर इसका कस्टमर केयर का कॉन्टेक्ट नंबर खोजा, जिसके बाद उसने एक फोन नंबर पर कॉल किया। रिसीवर ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए और उसे ओटीपी बताकर अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए कहा। जैसे ही महिला ने ओटीपी डाला तो उसके खाते से पैसे कट गए।

इधर महिला के शिकायत बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ने की योजना बनाकर उसके होमटाउन में छापेमारी की पर वो हाथ नहीं तत्पश्चात प्रयास के बाद आरोपित को पकड़ लिया गया। जिसके पास से 25,000 रुपए बरामद किए गए हैं। जबकि इस नेक्सस में शामिल अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा किया है।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *