विधिक सशक्तिकरण शिविर में डालसा के उद्देश्यों के बारे में किया गया जागरूक : 70 महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु जेएसएलपीएस के तरफ से दिया गया 60 लाख का चेक

Uday Kumar Pandey
3 Min Read

मिरर मीडिया : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर कलियासोल प्रखंड कार्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन कर लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उद्देश्य के बारे में जागरूक किया गया।

अवर न्यायधीश सह सचिव डालसा निताशा बारला ने बताया कि प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड मनोज कुमार इंदवार के नेतृत्व में आज कलियासोल प्रखंड कार्यालय में पीएलवी निमाई प्रमाणिक के द्वारा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें कलियासोल के प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू कुमारी एवं कलियासोल प्रखंड के सभी ग्राम प्रधानों के उपस्थिति में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नमामि गंगे परियोजना के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में 70 महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु जेएसएलपीएस के तरफ से 60 लाख का चेक दिया गया। 10 लाभुकों को पीएम आवास योजना, 10 वृद्धा पेंशन, 05 विधवा पेंशन, 10 दिव्यांग पेंशन, 05 श्रम कार्ड, 10 श्रमिकों को मनरेगा जॉब कार्ड, 05 को श्रम विभाग की ओर से पैंट – शर्ट साड़ी दिया गया। इस दौरान कलियासोल प्रखंड एवं बलियापुर प्रखंड के दर्जनों गांव में प्रचार वेन के माध्यम से न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में बताया।

इसके अलावे अपग्रेड हाई स्कूल, बेरियों अपग्रेड मध्य विद्यालय सहरपुरा में 60-60 छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक आमिर अंसारी, अब्दुल रजाक पैनल अधिवक्ता जमशेद काजी के नेतृत्व में निबंध व वाद- विवाद एवं चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पैनल अधिवक्ता जमशेद काजी एवं प्रधानाध्यापको के द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड, बाल श्रम, आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। 5 – 5 मेधावी प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे कलियासोल प्रखंड के सभी कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षिका एवं डालसा के मनोज कुमार, राजेश कुमार सिंह, पीएलवी अबुल कलाम एवं जिला प्रशासन के द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाई गई।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *