झारखंड में मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने शपथ लें ली है। इसी के साथ झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार 8 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
8 जुलाई को फ्लोर टेस्ट के बाद विश्वास मत हासिल करने के बाद कैबिनेट का विस्तार होगा। वहीं CM हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र भी आहूत किया है।
बता दें कि हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में ED ने गिरफ्तार किया था वहीं पांच महीने पहले सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड की सत्ता संभाली थी तब से वे कई परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास कर चुके हैं। अब वे CM पद से इस्तीफा दे दिये है जिसके बाद एक बार फिर हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
इससे पहले झारखंड के सत्ता दल के विधायकों की बैठक हुई थी जिसमें पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। और इसी के साथ झारखंड के CM चंपाई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।