Dhanbad: नव दिवसीय महायज्ञ के तीसरे दिन भक्तिमय हुआ जागृत मंदिर चीरागोड़ा

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

Dhanbad: जागृत मंदिर चीरागोड़ा में चल रहे नव दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं रूद्र चण्डी महायज्ञ के तीसरे दिन यज्ञ आचार्य सुबोध पांडे के नेतृत्व में आचार्य धर्मेंद्र पांडे, सुनील पांडे, अखिलेश पांडे, गणेश शास्त्री, रतन पांडे, सौरभ दुबे, विक्की मिश्रा, लवकुश पांडे, सत्यानंद पांडे, ऋषभ कुमार, सुमन पांडे, श्रीकांत पांडे, नीतीश पांडे द्वारा सस्वर रूद्री पाठ किया गया। ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे रूद्री पाठ व वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्ति में हो गया। वहीं दूसरी ओर यज्ञ मंडप में वेदी पूजन, मंडप पूजन, कुंड पूजन हुआ।

दोपहर 2:00 बजे से विद्वानों के सानिध्य में हवन शुरू हुआ जो संध्या 6:00 बजे तक चला। इसके बाद महादेव एवं भगवती की आरती की गई। सुबह से ही यज्ञ मंडप के परिक्रमा के लिए महिला, पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ आचार्य सुबोध पांडे ने बताया कि बुधवार को विद्वानों के द्वारा रुद्र व चंडी पाठ होगा। समस्त आवाहित देवताओं की षोडशोपचार विधि से पूजन होगा, तत्पश्चात हवन होगा। जगत जननी जगदंबा, शंकर भगवान, राम दरबार, राधा, कृष्ण, बजरंग बली, शिव लिंग, शीतला माता की प्रतिमा में 15 जुलाई 24 को दोपहर 3:40 बजे प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।