Jharkhand विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों आमने सामने : दोनों के विधायकों ने किया धरना प्रदर्शन

KK Sagar
2 Min Read

Jharkhand विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गया है। एकतरफ जहाँ आज विपक्ष विधानसभा सदन के बाहर धरने पर बैठा है वहीं विधानसभा सत्र शुरू होने के पूर्व सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी प्रदर्शन किया। सत्ता पक्ष ने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे के बयान के विरोध में नारे लगाये।

वहीं विपक्ष ने हाथों में तख्तियों के साथ धरना दिया और नारे बाजी की जिसमें लिखा था वोट बैंक की राजनीति के लिए मुस्लिम आबादी बढ़ाना बंद करो, आदिवासी बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, बांग्लादेशी घुसपैठ को  संरक्षण देने वाली हेमंत सरकार शर्म करो।

इस बाबत झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज झारखंड विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों के साथ JMM-कांग्रेस के संरक्षण में हो रहे बांग्लादेशी घुसपैठ के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

Advertisement

सत्ता के लालच में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर हेमंत सरकार झारखंड में आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी, आदिवासियों के अस्तित्व और उनकी अस्मिता पर किए जा रहे हमले को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन कर रहें बाबूलाल मरांडी ने कहा  हम हिंदू मुसलमान नहीं कर रहे हैं। जो बांग्लादेशी घुसपैठियों घुस आये हैं। रोहिंग्या घुस आये हैं,  उसको निकालने की बात कर रहे हैं। हेमंत सरकार उसे पाल पोस रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....