Jharkhand के टाटानगर से तड़के सुबह एक रेल दुर्घटना होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटानगर के पास पोटोबेरा के सरायखेला में हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के कारण मेल के 18 डिब्बे बेपटरी हो गए हैं इस हादसे में कम से कम 2 यात्रियों की मौत, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल इस रेल दुर्घटना की चपेट में आने वालों की संख्या का सही आंकलन नहीं लगाया जा सका है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद रिलीफ ट्रेन और एंबुलेंस को मौके पर रवाना कर दिया गया है।
हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त होने से हावड़ा-मुंबई मार्ग में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद मालगाडी और कोचिंग ट्रेन के डिब्बे काफी दूर से फैल गए हैं जिसके कारण थर्ड लाइन भी प्रभावित हुआ है। वहीं दुर्घटना के कारण ओवरहेड लाइन, खंभे और ट्रेन की पटरी भी बुरी से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि दुर्घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से रिलीफ ट्रेन और पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है। रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
टाटानगर हेल्पलाइन नंबर- 06572290324