Dhanbad -शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और दहेज के नाम पर लाखों रुपए हड़पने के आरोप, महिला संगठन ने कांग्रेस नेता के खिलाफ खोला मोर्चा

KK Sagar
2 Min Read

Dhanbad में दहेज के नाम पर युवती से 4 लाख लेकर शादी का झांसा देते हुए 2 साल से संबंध बनाने का एक मामला प्रकाश में आने के बाद अब पीड़ित के पक्ष में महिला संगठन खड़ी हो गई है। मामला तीसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइया की है जहाँ रहने वाली BCCL कर्मी की पुत्री के पक्ष में अब महिला संगठन ने मोर्चा खोल दिया है।

महिला सुरक्षा संगठन ने दोषी लड़के पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

गुरुवार को महिला सुरक्षा संगठन के सदस्यों द्वारा BCCL कर्मी की पुत्री से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही दोषी लड़के पर कड़ी कार्रवाई की मांग की मीडिया से वार्ता करते हुए महिला संगठन के सदस्य ने बताया कि कांग्रेस नेता आलोक राज 2 साल से झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाया दहेज के नाम पर पैसा भी ले लिया और अब शादी से मुकर रहा है साथ ही घरवालों को धमकी भी रहा है।

दहेज के नाम पर 4 लाख लेकर सालों बनाया संबंध और फिर शादी से किया इनकार

जबकि युवती ने बताया कि कांग्रेस नेता आलोक राज जो गोल्डन पहाड़ी का रहने वाला है रिश्ता लगने के बाद घर में आना जाना था।  दहेज के नाम पर 4 लाख ले लिए हैं और अब शादी से इनकार कर रहा है हालांकि उन्होंने बताया कि वह भी लड़के से शादी करना नहीं चाहती है बस उसे सजा दिलाना चाहती है क्योंकि लड़के ने धोखे में रहकर उसके साथ गलत किया है किसी दूसरी लड़की से उसके संबंध भी है थाने में ऑनलाइन शिकायत की गई है।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....