Earthquake- हिमाचल में भारी तबाही के बीच भूकंप के झटके से लोगों में दहशत : सुबह लाहौल स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके

KK Sagar
1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में सुबह सुबह Earthquake भूकंप के झटके महसूस किये गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश के मौसम में भारी तबाही के बीच लाहौल-स्पीति में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप Earthquake की तीव्रता 3.2 मापी गई है।

वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसकी गहराई 5 किलोमीटर मापी गई है। फिलहाल भूकंप से किसी के नुकसान होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि बादल फटने से आई तबाही से लोग पहले से ही डरे हुए हैं। इस बीच भूकंप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भूकंप आते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....