डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। वहीं BJP में शामिल होने के अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं।
एक्स हैंडल के बाद अब आवास से गायब हुआ पार्टी का झंडा
पार्टी के छोड़ने के अटकलों के बीच चंपई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से झामुमो हटा दिया है। वहीं ,अब सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड के जिलिंगगोड़ा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपई सोरेन के आवास से झामुमो के सभी झंडे गायब हो चुके हैं। अमूनन यहां झामुमो का झंडा पटा रहता था। क्षेत्र में इसे लेकर चर्चाएं भी शुरू हो चुकी है, आखिरकार दादा क्या करने वाले हैं।
हालांकि, चंपई अभी दिल्ली में है। उन्होंने वहां भी बताया है कि वे अपनी बेटी से मिलने आये हैं। हालांकि अपने आवास में झामुमो का झंडा नहीं होने से भाजपा में उनके शामिल होने की अटकलों को सिरे से नकारा भी नहीं जा सकता।
अमित शाह व शिवराज सिंह चौहान से करेंगे मुलाकात
जानकारी के अनुसार चंपई सोरेन आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh Chauhan) से मिलने वाले हैं। इसके बाद दोनों की मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से होगी।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।