Dhanbad में 11वीं के छात्र नें फांसी लगाकर की आत्महत्या : परिजनों के पहुंचने पर आज किया जाएगा पोस्टमार्टम

KK Sagar
2 Min Read

Dhanbad के भूली से एक शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूली बी ब्लॉक आम बगान क्वार्टर नं-334 निवासी 16 वर्षीय 11वीं का छात्र हर्ष कुमार ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हर्ष भूली डी ब्लॉक स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय का छात्र था।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त शख्स नें घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त घर में कोई नहीं था। रक्षाबंधन को लेकर उसके माता-पिता व बहन हर्ष की नानी के घर गये थे। वहीं हर्ष का चचेरा भाई जब उससे मिलने आया तब उसने देखा कि पंखे से दुपट्टे के सहारे हर्ष लटका हुआ था। उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

आनन फानन में हर्ष को Dhanbad के SNMMCH लें जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।  फिलहाल शव अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

Advertisement

इधर पुलिस ने हर्ष के आत्महत्या करने की सूचना परिजनों को फोन से दे दी है। गौरतलब है कि हर्ष के पिता मनोज कुमार पासवान बीआइटी सिंदरी में पिऊन के पद पर कार्यरत हैं। वहीं हर्ष तीन बहनों में इकलौता भाई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....