इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जिबिशन- झरिया में कोयले की धधकती आग की शानदार फोटोग्राफी के लिए Dhanbad के सुभोजीत घोषाल हुए प्रथम

KK Sagar
3 Min Read

Dhanbad फोटोजर्नलिस्ट सुभोजीत घोषाल ने इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जीबिशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर धनबाद सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है। बता दें कि वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के उपलक्ष मे 23 से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी जयपुर के जवाहर कला केन्द्र और राजस्थान फोटो फेस्टिवल की सहभागिता में आयोजित इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जीबिशन का तीसरा संस्करण का सम्पन्न हुआ।

विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित इन लोगों नें की शिरकत

एग्जीबिशन के तीसरे दिन विधायक बालमुकुंद आचार्य, हेरिटेज मेयर मुनेश गुजर,आदर्श नगर विधायक प्रत्याशी रवि नैयर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, आईपीएस सचिन मित्तल, आईपीएस हेमंत शर्मा, झनेश्वर चौधरी, डॉ विवेक शर्मा, नितिन गोधा ने एग्जीबिशन में शिरकत की।

फोटोग्राफ़र श्रेणी में विराट पालीवाल रहें प्रथम

वही पहले दिन फोटोग्राफी के इस एग्जीबिशन का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उद्घाटन किया। एग्जीबिशन के समापन पर अलग-अलग श्रेणियों में विजेता व उपविजेता दोनों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें फोटोग्राफ़र श्रेणि में विराट पालीवाल प्रथम , दितीय सुशील तृतीय अनन्या शर्मा रहीं। वही फोटो एग्जीबीशन फोटोजर्नलिस्ट के लिए तीन श्रेणी में आयोजित हुई थी। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम झारखंड (धनबाद) से फोटोजर्नलिस्ट सुभोजीत घोषाल, राज्य स्तर पर राजस्थान के फोटोजर्नलिस्ट (बीकानेर) के दिनेश गुप्ता और जिला स्तर पर जयपुर के दिनेश बगड़ा विजेता रहे।

Advertisement

इन्हें दिया गया सांत्वना पुरस्कार

इसके आलावा सांत्वना पुरस्कार अग्रोनील मंडल,वरुण पांडे,लक्षित कुमावत, हनी जांगिड़,विक्रम सोनी, दुर्गेश नंदिनी,कीर्ति शर्मा,विवेक ककर को दिया गया। अतिथि राघव गोयल और अनूप श्रीवास्तव ने स्टूडेंट को मेडल और सेटिफिकेट प्रदान कर समानित किया।

फोटोजर्नलिस्ट सुभोजीत घोषाल के द्वारा खींची गई झरिया में दहकती आग की तस्वीर

वही इस कार्यक्रम में धनबाद के फोटोजर्नलिस्ट सुभोजीत घोषाल के द्वारा खींची गई झरिया फायर प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई एक तस्वीर को प्रदर्शित किया गया जिसमें श्रमवीर द्वारा 55° में धधकते हुए आग से कोयला निकालें जाने की तस्वीर थी।

शानदार फोटोग्राफी के लिए सभी नें कार्य की सराहना की

इस शानदार फोटोग्राफी के लिए विधायक बालमुकुंद आचार्य व विधानसभा अध्यक्ष बासुदेव देवनानी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए काफी तारीफ की और बेहतर भविष्य की कामना की।

एग्जिबीशन में  विदेशों से कई फोटोग्राफरों नें भाग लिए

इस एग्जिबीशन में इंटरनेशनल एंट्री से इंग्लैंड, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, सिंगापुर, अफ्रीका से भी फोटोग्राफरों नें भाग लिए।  एग्जीबिशन में विंटेज कैमरा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीरें आकर्षण का केंद्र बनीं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....