Jharkhand Breaking News – पूर्व CM चंपाई सोरेन की जासूसी कर रहे स्पेशल ब्रांच के दो 2 सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार : असम CM नें किये चौँकाने वाले खुलासे

KK Sagar
2 Min Read

Jharkhand से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की लंबे समय से जासूसी कर रहे स्पेशल ब्रांच के दो 2 सब-इंस्पेक्टर को दिल्ली में पकड़ा गया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह खुलासा किया है। लिहाजा झारखंड की राजनीति में भूचाल आना तय है।

बता दें कि इस संदर्भ में पकड़े गए दोनों सब इंस्पेक्टर नें दिल्ली पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन्होंने यह भी बताया है कि चंपाई सोरेन की जासूसी करने की जिम्मेदारी इन्हें किसने दी। 

इस बाबत हिमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। झारखंड के एक आदिवासी नेता की इस तरह से जासूसी कराना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि चंपाई सोरेन की लंबे अरसे से जासूसी हो रही है। इन्होंने कहा कि स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार ने उन्हें इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी।

Advertisement

CM हिमंत विश्व सरमा नें एक्स पर लिखा है कि चंपई सोरेन अभी भी झारखंड राज्य के मंत्री हैं। आप सुन के हैरान होंगे कि JMM-Cong के लोग संविधान बचाने की बात करते हैं लेकिन चंपई जी जैसे एक वरिष्ठ आदिवासी नेता पर snooping करने के लिए एक बड़ा षड्यंत्र भी रचते हैं। झारखंड पुलिस के कुछ आला अधिकारी पकड़े गये हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....