Dhanbad के विनोद बिहारी महतो चौक स्थित एक अस्पताल संचालक द्वारा एक महिला डॉक्टर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर पर एक महिला डाइटिशियन ने छेड़खानी और अश्लील बातचीत का आरोप लगाया है। जानकारी दे दें डाइटिशियन की बहाली के लिए साक्षात्कार ली जा रही थी।
खबर के अनुसार डॉक्टर पर साक्षात्कार के दौरान महिला डॉक्टर से अश्लील बातचीत करने का आरोप लगा है। वहीं इस सन्दर्भ में महिला डॉक्टर के परिजन पुलिस से शिकायत करने की तैयारी में हैं। हालांकि डॉक्टर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को निराधार बताया और कहा है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है।