Jamshedpur : भव्यता के साथ मना आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम बिस्टुपुर में गणेशोत्सव, श्रद्धालुओं में खूब रहा उत्साह

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित 105 वर्ष पुराने ऐतिहासिक आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ पूजा में भाग लिया। मंदिर परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष कलश स्थापित कर पूर्ण विधि विधान से पूजा संपन्न की गई।

पूजा अर्चना दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार की गई, जिसमें भगवान गणेश को मोदक और लड्डू के रूप में भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और जीवन में शांति की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि गणेश पूजा का आयोजन प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम से किया जाता है, और इस बार भी उत्सव को भव्यता के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की।

Advertisement
Share This Article