झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चिराग पासवान का बड़ा एलान : लोजपा ने लिया चुनाव लड़ने का फैसला

KK Sagar
2 Min Read

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है और विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है, जिसमें गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना या अकेले चुनाव लड़ना शामिल है।

चिराग पासवान ने कहा अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी कर रही है विचार

हमारी राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है। हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की सोच है तो वहीं अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी विचार कर रही है।

झारखंड में लोजपा की मजबूत उपस्थिति

चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मजबूत जनाधार है, और यह उनकी जन्मभूमि और उनके पिता की कर्मभूमि भी है।

Advertisement

जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगी पार्टी

लोजपा के झारखंड प्रभारी ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी और चुनाव अभियान शुरू करेगी।

गौरतलब है की लोजपा द्वारा झारखंड चुनाव अभियान की तैयारी जारी है और पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होगी। बता दें की इधर झारखंड विधानसभा चुनाव की भी तारीखें जल्द ही घोषित होंगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....