Dhanbad: झरिया में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह का शक्ति प्रदर्शन: रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: झरिया विधायक सह महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह ने हज़ारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ विशाल पदयात्रा और रोड-शो का आयोजन किया।

कहां से कहां तक निकाली पदयात्रा और रोड-शो?

यह आयोजन झरिया कतरास मोड़ स्थित कार्यालय से शुरू हुआ। विधायक ने सब्जी मंडी, झरिया बाजार, बाटा मोड़ होते हुए इंदिरा चौक तक पदयात्रा की। इसके बाद इंदिरा चौक से बनियाहीर, भागा, जामाडोबा, शालीमार होते हुए डिगवाडीह बाज़ार तक रोड-शो निकाला।

पूर्णिमा सिंह ने जनता से की मतदान करने की अपील

पूर्णिमा नीरज सिंह ने पदयात्रा और रोड-शो के दौरान कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने डिगवाडीह बाज़ार में रोड-शो के समापन पर समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा,”झरिया की जनता ने 2019 में 52 सालों का इतिहास बदला था।

अब दो दिनों बाद उस इतिहास का नया अध्याय लिखने का मौका है। इस जनसैलाब को देखकर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि झरिया की जनता अपने निर्णय को दोहराएगी।”

झरिया के विकास पर दिया गया जोर

विधायक ने कहा कि झरिया की जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर विकास, कॉलेज, बेहतर सड़कों और माताओं-बहनों के स्वाभिमान को चुन रही है। उन्होंने कहा कि झरिया ने पहले भी भ्रष्टाचारियों और हत्यारों को खदेड़ा है और इस बार फिर झरिया में कांग्रेस को मजबूत कर झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दिखा जोश

इस विशाल आयोजन में कांग्रेस के हज़ारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पूरा इलाका नारों और उत्साह से गूंजता रहा। झरिया विधानसभा क्षेत्र में यह रोड-शो और पदयात्रा कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views