Jamshedpur: सरायकेला से चंपई सोरेन की ऐतिहासिक जीत, जेएमएम के गणेश महाली को 20508 वोटों से हराया

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क: जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की वोटों की काउंटिंग जारी है। इसी बीच खबर आ रही वह कि सरायकेला सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चंपई सोरेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा के गणेश महाली को 20508 वोटों के बड़े अंतर से हराया। बता दे कि चंपई सोरेन इस सीट से सातवीं बार चुनाव जीते है। यह जीत झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के लिए कोल्हान क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। सरायकेला सीट की यह जीत भारतीय जनता पार्टी के लिए क्षेत्रीय मजबूती को दर्शाती है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन रुझान और मतगणना के आधार पर यह जीत तय मानी जा रही है। अंतिम आंकड़े आने के बाद और जानकारी उपलब्ध होगी।

Share This Article